फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five NCC cadets leave for a competition in Noida

Meerut News: पांच एनसीसी कैडेट्स नोएडा प्रतियोगिता के लिए रवाना

Mon, 26 Oct 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Five NCC cadets leave for a competition in Noida
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज परिसर स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी के पांच कैडेट्स नोएडा के लिए रवाना हुए हैं। वह 10 दिवसीय अंतर ग्रुप प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा ने बताया कि इनमें चार लड़कियां हैं। ये कैडेट्स नारी शक्ति का सशक्त रूप दर्शाएंगी। पांचवें कैडेट घनिष्ठ चौहान अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पावर लिफ्टर भी हैं। यह प्रतियोगिता गणतंत्र दिवस शिविर के मद्देनजर होती है। इसमें मार्च पास्ट, फ्लैग एरिया और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने मवाना के कैडेट्स की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा लहराने का विश्वास जताया। हवलदार मोनू देशवाल ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed