फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five members of gang arrested with Doda Post of one crore in Shamli

एक करोड़ की डोडा पोस्त के साथ अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई

Fri, 17 May 2019 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five members of gang arrested with Doda Post of one crore in Shamli
अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली में झिंझाना पुलिस ने हाईवे स्थित ढाबे से करीब एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को एसपी अजय कुमार ने झिंझाना थाने में पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर झिंझाना पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव केरटू में ढाबे से एक कार और ट्रक को कब्जे में लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर कार और ट्रक से भारी मात्रा में डोडा पोस्त के करीब 68 बोरे मिले। जिसमें 20 क्विंटल चार किलो नशीला पदार्थ भरा था। 
विज्ञापन


इसके अलावा पकड़े गए पांचों आरोपी अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य बताए गए हैं। जिसके नाम कंवर सिंह निवासी अहमदगढ़ थाना झिंझाना, काला उर्फ महबूब निवासी मोहल्ला बाग जानकी दास ईदगाह रोड मुजफ्फरनगर, तनसीर निवासी दूमझेड़ा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर, कार चालक मोहम्मद इरफान निवासी मारकन्डा न्यू मेटाटोन कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा और ओमप्रकाश निवासी तेवड़ा थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार होने वालों में ढाबा संचालक वाहिद निवासी गंगोह जनपद सहारनपुर, डोडा पोस्त सप्लायर मंटू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना है। तीसरा आरोपी ट्रक चालक मुनव्वर निवासी गांव पंजीठ ट्रक की चाबी उसी में छोड़कर मौके से फरार हुआ है। 

एसपी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एक साथ नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। एसपी ने थाना प्रभारी ओपी चौधरी समेत पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा शासन से इनाम की राशि बढ़ाने की संस्तुति कर पत्र भेजा जाएगा।

कई राज्यों में करते थे सप्लाई
एसपी अजय कुमार ने बताया कि डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। अन्य प्रदेशों से इनका आपराधिक इतिहास मंगवाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुजफ्फरनगर, शामली, करनाल, सरसावा, यमुनानगर, पंजाब आदि स्थानों पर डोडा सप्लाई किया जा रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed