फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five intersections of Meerut city will improve with ten million 60 lakhs

दस करोड़ 60 लाख से सुधरेंगे मेरठ शहर के पांच चौराहे

Fri, 20 Mar 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five intersections of Meerut city will improve with ten million 60 lakhs
दस करोड़ 60 लाख से सुधरेंगे मेरठ शहर के पांच चौराहे
विज्ञापन

मेरठ। शहरवासियों को राहत देने के लिए चौराहों को जाममुक्त कराने के लिए अवस्थापना निधि से दस करोड़ 60 लाख के बजट पर मुहर लग गई। इस निधि से पांच चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें पहले चरण में शहर के उन चौराहों को शामिल किया गया है जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है। इसके अलावा एमडीए की आठ योजनाओं को नगर निगम को हस्तांतरित करने के लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। कमिश्नरी सभागार में आयोजित हुई अवस्थापना समिति की बैठक में कमिश्रर अनीता सी. मेश्राम ने कहा कि एमडीए जो भी कार्य करे उसकी गुणवत्ता और समय सीमा को तय करे। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
वहीं, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित बसों के लिए 25 यात्री शेल्टरों के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर नगर निगम व मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए स्थलीय निरीक्षण कर भूमि की उपलब्धता के साथ अधिकारी अपनी आख्या रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा आठ सार्वजनिक स्थलों पर स्मार्ट टॉयलेट कॉम्पलेक्स (एक पुरुष और महिला टॉयलेट और दो पुरुष यूरिनल) की यूनिट का निर्माण कार्य के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी से भी उन्होंने यातायात पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, कहा कि दो लाइन के बजट से यातायात प्लान तैयार नहीं होते।
विज्ञापन

इन सड़कों के लिए धन स्वीकृत
स्थान राशि
- मेवला फ्लाईओवर से नूर नगर पुलिया तक - एक करोड़ 50 लाख
- शताब्दी नगर योजना के सेक्टर 1, 2, 3, 4बी व 4सी में सडक व नाली के लिए - चार करोड़ 26 लाख 51 हजार
- लोहिया नगर में टेंपो स्टैंड से सत्यकाम स्कूल तक - 50 लाख
- लोहिया नगर में टंकी के सामने से घोसीपुर बाईपास तक सड़क - 5 लाख
- लोहिया नगर योजना के पाकेट एम में क्षतिग्रस्त सड़क, नाली व पुलिया की स्लैब के निर्माण - 30 लाख
- सर्किट हाउस चैराहे से कमिश्नरी चौराहे तक सड़क सौंदर्यीकरण - 92 लाख
- अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय परिसर में चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइट कार्य - 17 लाख
इन चौराहों के लिए धन आवंटित
बागपत बाईपास चौराहा - दो करोड 10 लाख
जेलचुंगी चौराहा - दो करोड़
एचआरएस चौराहा - दो करोड़
तेजगढ़ी चौराहा - दो करोड़
महावीर जंक्शन (रेलवे रोड क्रासिंग) चौराहा - दो करोड़ 50 लाख
यातायात व्यवस्था पर फोकस
इसके अलावा बैठक में शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम को नियंत्रण करने के लिए 12 चौराहों पर सर्विलांस सिस्टम लगाने पर भी सहमति बनी। इसके लिए एक करोड़ तीन लाख रुपये का बजट आवंटन किया गया है। वहीं, यातायात व्यवस्था के लिए आधुनिक उपकरण (पांच स्पीड रडार व दो ड्रोन, 4 फैंटम) के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं दिव्यांगजनों के लिए प्राधिकरण की गंगानगर योजना के पाकेट-सी में अनुभूति पार्क के कार्य के लिए दो करोड़ 10 लाख, एमडीए परिसर में सिविल कार्य के सहित दो पैसेंजर लिफ्ट के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, नगर के 10 प्रवेश मार्गों पर प्राधिकरण की सीमा पर एवं नगर में यातायात के रैल्ट्रो रिफ्लेटिव रोड साईनेज बोर्ड के निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 50 लाख स्वीकृत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज हो गईं कमिश्नर
कोरोना से बचने के लिए एक जगह अधिक संख्या में एकत्र न होने के निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद बैठक में अधिक संख्या में अधिकारी पहुंच गए। जिसे देखकर कमिश्नर अनीता सी मेश्राम नाराज हो गई। उन्होंने एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय से पूछा कि बैठक में इतनी फौज क्यों आई। उन्होंने कम से कम अधिकारियों को बैठक में बैठने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed