फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five experts pic the phones of corona complaints

पांच विशेषज्ञों ने उठाए फोन, छह ने नहीं की रिसीव

Wed, 21 Apr 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
five experts pic the phones of corona complaints
पांच विशेषज्ञों ने उठाए फोन, छह ने नहीं की रिसीव
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल में इस तरह कैसे टेलीमेडिसिन के जरिए इलाज होगा। मंगलवार को पड़ताल करने के लिए टेलीमेडिसिन के लिए जारी किए गए 11 नंबरों पर फोन कॉल की गई तो उनमें से 6 फोन रिसीव नहीं हुए। पांच चिकित्सक ऐसे रहे जिन्होंने फोन रिसीव किया।
दोपहर 2:13 बजे से लेकर 2:26 के बीच की गई फोन कॉल्स में चर्म रोग, दंत रोग, ईएनटी, बाल रोग और ऑर्थोपेडिक्स के लिए जो नंबर जारी किए गए थे उन पर किसी ने फोन नहीं उठाया। सर्जरी, स्त्री रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग और छाती रोग के लिए जो नंबर जारी किए गए थे उन पर फोन कॉल रिसीव हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद है और टेलीमेडिसिन के जरिए इलाज की शुरुआत की गई है। इसके लिए मेडिकल से 11 मोबाइल नंबर जारी किए गए थे, जिन पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को सुबह 8 से शाम चार बजे तक परामर्श देना था। टेलीमेडिसिन के नोडल अधिकारी को भी फोन किया गया था मगर उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कोरोना के इलाज का सबसे बड़ा सेंटर है। चिकित्सकों की कोविड में भी ड्यूटी लगाई हुई है और टेलीमेडिसिन का कार्य भी देख रहे हैं। हो सकता है जब फोन किया गया हो वह कोविड के किसी काम में लगे हुए हो। व्यवस्था को और दुरुस्त कराया जाएगा। - डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
ये नंबर किए गए थे जारी
विभाग डॉक्टर का नंबर
मेडिसिन 7579592712
सर्जरी 7579592713
स्त्री रोग 7579592730
बाल रोग 7599492717
ऑर्थोपेडिक्स 7579592732
मानसिक रोग 7579592734
नेत्र रोग 7599292746
ईएनटी 7579592757
दंत रोग 7579592758
छाती रोग 7579592764
चर्म रोग 7599292765
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed