फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested in councilor Zubair murder case in Meerut, son of an accused commits suicide by shooting himself

मेरठ: पार्षद जुबैर हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 18 Sep 2021 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 AM IST
सार

पार्षद जुबैर हत्याकांड हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस केस का आज पुलिस खुलासा करने का दावा कर रही थी लेकिन इस केस के एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Five arrested in councilor Zubair murder case in Meerut, son of an accused commits suicide by shooting himself
मेरठ में पार्षद जुबैर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पार्षद जुबैर अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा कि विवादित जमीन को लेकर ही भाड़े के शूटरों द्वारा हत्या कराई गई थी। हत्याकांड का पुलिस आज खुलासा करने वाली थी लेकिन इस केस के एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके  पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं आरोपी के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को शास्त्री नगर स्थित संतोष हॉस्पिटल के पास पार्षद जुबैर की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर की थी। इस मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी। जिसमें एक युवक जुबैर को गोली मार रहा है, जबकि दूसरा बाइक पर पिस्टल लेकर बैठा हुआ है।  
विज्ञापन


दोनों ही बदमाशों की पहचान हो गई और पुलिस ने दो दिन पहले उनको पकड़ लिया था। पीड़ित परिवार और एआईएमआईएम के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि जुमे की नमाज के बाद वह धरने पर बैठेंगे। जिन्हें पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द खुलासा कर देंगे। शुक्रवार को एसओजी की टीम ने दोनों शूटरों की निशानदेही पर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीसीएसयू एडमिशन: बीए-एलएलबी में आज से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 25 कोर्सों में प्रवेश का मौका

पूछताछ में सामने आया कि जुबैर ने एक विवादित जमीन को बेच लिया था। जिसमें जुबैर ने उनसे रुपये लिए थे और बैनामा नहीं कराया था। जिसको लेकर उनकी जुबैर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जुबैर की हत्या के लिए भाड़े के शूटर हायर किए गए। जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक पुलिस ने विवादित जमीन से जुड़े कई लोगों को उठाया और पूछताछ भी की। 

इस घटना का शनिवार को पुलिस खुलासा करने का दावा कर रही थी कि इससे पहले एक आरोपी के बेटे ने खुद के सिर में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत गई। बताया गया कि इस मामले में एक आरोपी आताब निवासी शास्त्री नगर सेक्टर 13 थाना नौचंदी भी शामिल है। पुलिस आताब को पकड़ने गई थी, तभी उसके बेटे ने खुद के सिर में गोली मार ली।

बताया गया है कि गोली मारने वाले युवक ने पहले पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और फिर वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है आरोपी के बेटे ने गोली क्यों मारी इसका जल्द पता लगाया जाएगा। वहीं आरोपी के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed