{"_id":"59e464704f1c1bf4688b603d","slug":"firing-on-students-pushing-the-police-off-the-attacker","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर फायरिंग, पुलिस से धक्कामुक्की कर हमलावर छुड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर फायरिंग, पुलिस से धक्कामुक्की कर हमलावर छुड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 16 Oct 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ धक्कामुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बेगमपुल पर रविवार रात दो युवकों ने बाइक सवार दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। छात्रों ने बाइक दौड़ाकर दोनों आरोपियों को सोतीगंज में दबोच लिया। सूचना पर सदर थाने की फैंटम पुलिस पहुंची, जहां भीड़ ने पुलिस से धक्कामुक्की कर दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मेरठ कॉलेज के छात्र अनिल व सुमित दिल्ली रोड से जा रहे थे। आरोप है कि बेगमपुल पर दो युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। तभी दोनों छात्रों ने साहस दिखाकर हमलावरों का पीछा किया। दोनों हमलावरों को छात्रों ने सोतीगंज में दबोच लिया। इसकी जानकारी पर सदर बाजार थाने से दो सिपाही भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पढ़ें : फल मंडी में सिपाही के पास बैठे प्रधान की हत्या से सनसनी, फोर्स तैनात
विज्ञापन
पीड़ित छात्रों ने आरोपियों को थाने ले जाकर हमले का कारण पूछने की बात कही। देखते ही देखते लोगों की वहां पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की की और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया। छात्रों का कहना कि आरोपी सोतीगंज के ही थे। लोगों की भीड़ देखकर दोनों छात्र वहां से निकल गए। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि बाइक में साइड लगने पर विवाद हुआ था। हमलावरों की तलाश चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/