फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing on boy in khirwa jalalpur

िखर्वा में युवक को गोली लगी, हालत गंभीर

Sat, 29 Jan 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
firing on boy in khirwa jalalpur
खिर्वा में रंजिश में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र में खिर्वा जलालपुर गांव में रंजिश में एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने घर के बाहर युवक को घेरकर गोली मारी। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
शुक्रवार रात करीब दस बजे हैदर पुत्र हुमायूं अपने ताऊ कामिल पुत्र नबी मोहम्मद के घर से लौट रहा था। आरोप है कि वह घर के पास पहुंचा ही था कि प्रधान पक्ष के कई लोगों ने घेर लिया और सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौडे़ तो आरोपी फरार हो गए। घायल हुमायूं को परिजन पहले कंकरखेड़ा उसके बाद मेरठ लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों में सात जनवरी की रात को भी संघर्ष हुआ था। कई राउंड फायरिंग हुई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से 21 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से चल रही रंजिश : वर्ष 2014 में रहीस अब्बास की हत्या के मामले से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। सात जनवरी को भी दोनों पक्षों में फयरिंग हुई थी। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed