{"_id":"5d87da818ebc3e93de124a4d","slug":"firing-on-a-young-man-at-lisadi-gate-meerut-news-mrt444744857","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ीगेट में युवक को गोली मारी
विज्ञापन
Firing on a young man at Lisadi Gate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट में युवक पर फायरिंग
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार देर शाम आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। युवक के पेट और सीने में गोली लगी। इसके बावजूद हमलावरों ने घायल का सिर फोड़ने का प्रयास किया। भीड़ जुटने पर हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय मुफ्तियान निवासी सावेज (25) पुत्र नूरआलम को रविवार को कमेला रोड स्थित कांच का पुल से आधा दर्जन युवकों ने दौड़ा लिया। सावेज पर पिस्टल से गोलियां चला दीं। पेट और सीने पर दो गोलियां लगने पर सावेज जमीन पर गिरा। इसके बाद एक हमलावर ने हॉकी तो दूसरे ने डंडे से सावेज के सिर पर प्रहार किया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस के अलावा एसपी सिटी और सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सावेज ने हमले में नाजिम, कासिफ उर्फ कीड़ा, शाहरुख और बिल्लू के नाम बताए हैं। कासिफ उर्फ कीड़ा हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस का कहना है कि सावेज सारिक गैंग से जुड़ा है। चारों आरोपी भी सट्टेबाजी से जुड़े हैं। पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद में घटना होना माना जा रहा है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार सावेज और नाजिम लूट में टीपीनगर से जेल जा चुके हैं। शाम को नाजिम ने सावेज को कॉल करके बुलाया था। जहां विवाद हो गया और आरोपियों ने फायरिंग कर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।