फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in Marriage Venue in Lisari Gate Meerut, Barat hostages including the groom

शादी का मंडप बना अखाड़ा: जूते चुराने पर हुई कहासुनी, जमकर मारपीट फायरिंग, दूल्हे सहित बंधक बनाई बरात

Wed, 05 Oct 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Oct 2022 11:19 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट में मंगलवार देर रात जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जूता चुराई की रस्म के दौरान घराती व बराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
Firing in Marriage Venue in Lisari Gate Meerut, Barat hostages including the groom
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शादी समारोह में जूते चुराने की रस्म के दौरान हुई कहासुनी और लेनदेन के विवाद के बाद घराती और बराती पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान दूल्हे सहित बरात को बंधक भी बना लिया गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि पांच लाख रुपये और बाइक की मांग भी की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बरातियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक श्याम नगर निवासी शमीम ने बेटी सना परवीन का रिश्ता लखीपुरा निवासी असद से किया था। मंगलवार रात असद बारात लेकर श्यामनगर पहुंचा। जूता चुराने की रस्म चल रही थी। लड़की की बहनों ने दूल्हे से 11 हजार रुपये मांगे। इस पर दूल्हे ने 1100 रुपये दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Countdown start: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

विज्ञापन
विज्ञापन

कम रुपये देने पर हुआ विवाद
बताया कि कम पैसे देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। उस समय कुछ लोगाें ने मामला शांत करा दिया। युवती पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने घर तक कार नहीं आने की बात कहकर लड़की को बाइक पर ले जाने की बात कही। इस पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut में खरीदें जमीन: शताब्दीनगर में बनाइए फ्लैट, एयरपोर्ट एंक्लेव के पास होटल

इसी दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दूल्हे के पिता नफीस,  दूल्हन पक्ष से पिता शमीम और मामा इरशाद को हिरासत में ले लिया। वहीं, लड़के पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

दुल्हन को गाड़ी से ले जाना था, लेकिन गली छोटी होने के चलते गाड़ी घर तक नहीं पहुंच पा रही थी। लड़की पक्ष के लोग घर तक ही गाड़ी लाने की बात कर रहे थे, इस पर विवाद हो गया था। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बारात में मारपीट हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed