{"_id":"5d662ddf8ebc3e016b6add13","slug":"firing-in-ccsu-meerut-one-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े छात्रों के दो गुट, फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े छात्रों के दो गुट, फायरिंग, दो घायल
Wed, 28 Aug 2019 01:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में बुधवार सुबह छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान छात्रों के बीच फायरिंग हुई जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी है।घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिम जाते हैं तो रहें सावधान! कहीं आप भी तो नहीं ले रहे नकली प्रोटीन व फूड सप्लीमेंट, ये है हकीकत
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री बनने के बाद अशोक कटारिया का आज चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होना है। बड़ी संख्या में छात्र उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे।। उनके स्वागत के लिए यहां सुबह से ही विश्वविद्यालय के छात्र इकट्ठा हुए थे। मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत करने को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस मौके पर
दोनों गुटों के छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। इसी बीच किसी छात्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मौके पर मौजूद छात्र सोनू व एक अन्य छात्र घायल हो गया। दोनों को तुरंत आनंद अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।