{"_id":"6165ecd48ebc3ed9da290b2d","slug":"fireworks-worth-four-lakhs-caught-in-meerut-meerut-news-mrt5603561118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पकड़े गए चार लाख के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पकड़े गए चार लाख के पटाखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पकड़े गए चार लाख के पटाखे
मेरठ। दिवाली नजदीक आते ही अवैध पटाखों की सप्लाई का खेल शुरू हो गया है। बिजनौर के नजीबाबाद से पिकअप गाड़ी में लादकर सप्लाई के लिए लाए जाए जा रहे पटाखों को कंकरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कासमपुर मुख्य बाजार से पकड़ लिया। पटाखे भाजयुमो नेता को सप्लाई के लिए लाए गए थे। पुलिस ने चालक और भाजयुमो नेता को पकड़ लिया है। पटाखों की कीमत चार लाख बताई गई है।
कंकरखेड़ा पुलिस ने कासमपुर बाजार में चेकिंग के दौरान महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रुकवा लिया। इस दौरान चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी की जांच की पटाखे लदे मिले। चालक वसीम और गाड़ी में सवार भाजयुमो कंकरखेड़ा मंडल मंत्री रोहित पटाखों का लाइसेंस नहीं दिखा सके। मौके पर काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही।
इसके बाद पुलिस पटाखे लदी गाड़ी को थाने ले गई। यहां देर रात तक जांच चल रही थी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तीस कर्टन पटाखे बरामद हुए हैं। पटाखे और गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। नजीबाबाद से कंकरखेड़ा में सप्लाई के लिए पटाखे लाए गए थे। मामले में रोहित और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ठिकानों पर पहुंचाए जा रहे पटाखे
दिवाली नजदीक आते ही अवैध पटाखों की सप्लाई शुरू कर दी गई है। एनजीटी के आदेश ताक पर रख दिए गए हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण और सप्लाई का खेल चल रहा है। त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए पटाखों को ठिकाने पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।