फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firecrackers caught in Gotka, accused sent to jail

गोटका में पकड़ा गया पटाखों का जखीरा, आरोपी जेल भेजा

Thu, 16 Sep 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers caught in Gotka, accused sent to jail
गोटका में पकड़ा गया पटाखों का जखीरा, आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

सरूरपुर। पुलिस ने गोटका गांव में छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। स्टॉक करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मौके से पटाखे बनाने का सामान भी जब्त किया गया है।

बुधवार को पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री बनाने की सूचना पर गोटका में एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में बने पटाखे और अधबने पटाखों के पैकेट बरामद किए। मौके से बारूद, गंधक आदि सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने गांव के आरिफ पुत्र इकरामुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से 36 पैकेट पटाखे कुल वजन 18.600 किग्रा बगैर मार्का के, सुतली बम पटाखा तैयार 110 पैकेट कुल वजन 19.400 किग्रा बगैर मार्का के, इसके अलावा सुतली बम पटाखे बगैर मार्का के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ, जिसके चलते वह चोरी से पटाखे बना रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed