सहारनपुर में तीन जगह लगी आग, सात पशु झुलसे, एक की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में फतेहपुर थाने के गांव रामखेडी माजरी और मिर्जापुर के कासमपुर में आग की तीन घटनाओं में आठ पशु झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई। पशुशाला में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की।
थाना फतेहपुर क्षेत्र के रामखेडी माजरी गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जाहिद पुत्र वहीद के घर के सामने बनी पशुशाला में आग लग गई। जाहिद उस वक्त मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था जबकि घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसके चार मवेशी बुरी तरह झुलस चुके थे और सारा सामान जल कर खराब हो चुका था। बाद में आग से जली एक भैंस की मौत हो गई। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की है।
दूसरी घटना में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी सतवीर पुत्र ध्यान सिंह की घर के बाहर पशुशाला है। इसमें बाहर की तरफ टीनशेड में उसका लगभग 25 क्विंटल भूसा भरा था। दोपहर में इस टीनशेड के बाहर की तरफ फुंस में आग लग गई। देखते ही देखते भूसे ने आग पकड़ ली। इसी टीनशेड में बंधी 2 भैंस, एक कटिया और एक कटड़ा भी बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों की भीड़ ने इकट्ठे होकर आग पर काबू पाया।
उधर, कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव शाबुद्दीनपुर में आदिल के छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय आदिल का परिवार घर में ही मौजूद था। मकान से आग की लपटे उठती देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग मकान के चारों ओर फैल गई और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित घरेलू सामान को जलाकर नष्ट कर दिया।
यूएम आटोकॉम में लगी आग
देहली रोड यूएम आटोकॉम कंपनी में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने भी बाकी बची आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण कर लिया। देहली रोड गांव जंधेड़ा के पास स्थित बाइक के पार्ट्स बनाने वाली यूएम आटोकॉम कंपनी में सुबह के समय अचानक आग लगने से कर्मचारियों व कंपनी प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आग के विकराल होने से पहले ही कंपनी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर कंपनी में पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर नियंत्रण पा लिया। कंपनी के हेड एसएम पिल्लई ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है ।अभी इसकी जांच की जा रही है। आग से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/