फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire in jagriti and shastri nagar

:ागृति विहार में व्यापारी के घर में आग, शास्त्रीनगर में गोदाम जला

Sat, 06 Nov 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
fire in jagriti and shastri nagar
जागृति विहार में व्यापारी के घर और शास्त्रीनगर में गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली की रात शहर में कई जगह आग की घटनाएं हुईं। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां दौड़ती रहीं। जागृति विहार में व्यापारी के घर और शास्त्रीनगर में गोदाम में आग से लाखों का नुकसान हुआ।
जागृति विहार सेक्टर सात में आलोक राजवंशी के घर में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ। आलोक ट्रैक्टर से जुड़े उपकरण का कारोबार करते हैं। घर पर पूजा पाठ के बाद सभी कमरों में बड़े और छोटे दीपक जलाए गए थे। छोटे दीपक बुझ गए, जबकि बड़े जलते रहे। माना जा रहा है कि किसी दीपक के कारण आग लगी। यह आग मकान के द्वितीय तल पर बने तीन कमरे और किचन तक पहुंची। पीड़ित ने बताया कि आग से नकदी, जेवरात और अन्य सामान सहित लाखों की क्षति हुई है। बाद में दमकल की टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

वहीं, शास्त्रीनगर में रंगोली मंडप के पास गंगानगर के रहने वाले वरुण कुमार के गोदाम में आग लगी। एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन ठीक करने का यह गोदाम है। वरुण रात को गोदाम का ताला लगाकर घर चले गए। अंदर लाइट जल रही थी। शार्ट सर्किट केे कारण आग लगी। धुआं उठने पर पड़ोसियों ने जानकारी दी। बाद में दमकल की कई टीमों ने पहुंचकर आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि इन घटनाओं के अलावा आतिशबाजी के दौरान दौराला में एक खेत में आग लगने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दमकल टीम ने सांड को बचाया
- अब्दुल्लापुर के पास तालाब में गिरे सांड को दमकल की टीम ने बचा लिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed