{"_id":"5b3355334f1c1b6d4d8b8cb2","slug":"fire-in-chemical-factory-of-in-meerut-police-present-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग गई। आग ने धीरे- धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जबकि फैक्ट्री में लाखों लीटर थिनर भी रखा हुआ है।
विज्ञापन
थाना परतापुर क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर सोरखा मार्ग पर एक केमिकल फैक्ट्री में रखें साल्वेंट में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में करीब दस हजार लीटर साल्वेंट रखा हुआ था।
विज्ञापन
पढ़ें : मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन
बता दें कि फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पहुंचकर ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार यह केमिकल फैक्ट्री डीएन पॉलिटेक्निक कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर की है। पुलिस ने प्रोफेसर (शिरोमणि शर्मा) को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। प्रोफेसर फैक्ट्री का लाइसेंस होने का दावा कर रहा हैं। जिसकी जांच की जा रही है। आग से साल्वेंट के अलावा फैक्ट्री के उपकरणों का भी नुकसान हुआ है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर चीफ फायर ऑफिसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/