{"_id":"61b7611a712e8f43351d90d6","slug":"fire-in-a-factory-in-third-floor-of-house-in-tez-vihar-colony-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: फैक्टरी में लगी आग, सहम गए परिवार के लोग, भागकर बचाई जान, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: फैक्टरी में लगी आग, सहम गए परिवार के लोग, भागकर बचाई जान, लाखों का हुआ नुकसान
Mon, 13 Dec 2021 08:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:34 PM IST
सार
मेरठ में एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से परिवार के लोग सहम गए और किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मेरठ में फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के तेज विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को एक मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नैपकिन की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख परिवार के लोग सहम गए और उन्होंने बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विशाल तोमर पुत्र राकेश तोमर रिटायर्ड सीआरपीएफ डीएसपी उत्तराखंड ने लगभग 15 साल पूर्व इस कॉलोनी में मकान बनाया था। सोमवार शाम के समय फैक्टरी में आग लई। सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घर के दूसरी मंजिल पर वॉलपेपर बनाने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी
विज्ञापन
तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया
सीएफओ संतोष राय, सीओ दौराला, कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। सीओ दौराला आशीष शर्मा ने बताया कि तीन मंजिला मकान में ऊपरी हिस्से में नैपकिन बनाने की फैक्टरी है। नैपकिन में आग लगने के कारण धीरे-धीरे आग फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें