मुजफ्फरनगर: रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार में राधेश्याम सिंह का मैसर्स राधेश्याम के नाम से रुई पीनने का कारोबार है। राधेश्याम ने अपने मकान के निचले हिस्से में रुई की मशीन लगाने के साथ ही गोदाम भी बनाया हुआ है, जबकि ऊपरी मंजिल पर वे परिवार समेत रहते हैं। सर्दियों की आहट होने के चलते गोदाम में लाखों कीमत की रुई का स्टॉक लगा हुआ था। बुधवार दोपहर अचानक रुई के इस गोदाम में आग लग गई, जो हर तरफ रुई का ढेर होने से बड़ी तेजी से फैली और पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। आग लगते ही कारोबारी ने कर्मचारियों के साथ पहले तो खुद ही उस पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हालात काबू से बाहर होते देख दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। इस पर दमकल कर्मी तत्काल गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की भयावहता देख दो ओर गाड़ियों को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद गोदाम से आग के दायरे में बाहर मौजूद रुई को किसी तरह बाहर निकालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की रुई का स्टॉक आग की भेंट चढ़ चुका था।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तीन सौ मीटर तक लगी भयंकर आग, जलकर राख हुई मर्सिडीज, दो घंटे तक डरे-सहमे रहे लोग
गनीमत रही गोदाम तक सिमटी रहीं लपटें
लोहिया बाजार शहर का बेहद भीड़भाड़ व संकरे मार्ग वाला मार्केट है, जहां स्थित गोदाम में आग लगने से आसपास की दुकानों के साथ ही ऊपरी मंजिल पर स्थित रिहायशी मकान के भी आग की चपेट में आने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। यदि आग गोदाम से आगे बढ़ती तो त्योहारी सीजन में बहुत भयावह अग्निकांड हो सकता था। इसके चलते आसपास के दुकानदार भी आग फैलने से रोकने के लिए आगे आए और सबसे पहले गोदाम के ऊपर रहने वाले कारोबारी के परिवार को वहां से सकुशल निकाला गया। आग ऊपरी मंजिल तक या आसपास की किसी दुकान तक न पहुंचे, इसके लिए आग की चपेट में आने से बच रहे रुई के बंडलों को आनन-फानन में वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें: तेज धमाकों के साथ फटे गैस सिलिंडर, आवाज सुन सहम गए लोग, देखिए तस्वीरें
सीएफओ रमाशंकर तिवारी का कहना है कि रुई के गोदाम में लगी आग किसी कर्मचारी की लापरवाही का नतीजा है, जिसने बीड़ी-सिगरेट पीकर गोदाम में ही फेंक दी। इसी ने धीरे-धीरे सुलगते हुए भीषण रूप ले लिया। आग को व्यस्ततम मार्केट में फैलने से रोकने के लिए रुई के अधजले व आग से बचे बंडलों को बाहर निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया गया। इसमें काफी वक्त लगा, लेकिन आग को फैलने से रोकते हुए उस पर समय से काबू पा लिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/