{"_id":"5f2124a866d7c7378b42f0de","slug":"fire-has-in-a-an-oil-tanker-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तेल के टैंकर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तेल के टैंकर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
Wed, 29 Jul 2020 12:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
तेल के टैंकर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को तेल के एक टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस-पास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
यह मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ए-टू जेड कॉलोनी के पास का है। यहां रोड पर खड़े तेल के एक टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि वहां एक नमकीन फैक्टरी के पास यह टैंकर खड़ा था। इस दौरान टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर किसका है और कहां से आया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/