फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire broke out in plastic scrap in kharkhauda meerut, fire brigade control after an hour

टला बड़ा हादसा: मेरठ के खरखौदा में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 15 Nov 2020 08:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Nov 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in plastic scrap in kharkhauda meerut, fire brigade control after an hour
fire in meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे खरखौदा में रविवार तड़के प्लास्टिक के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। आवासीय क्षेत्र में लगी आग से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बामुश्किल काबू पाया गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में कुछ लोगों ने अनाधिकृत झुग्गी झोपड़ियां बनाई हुई हैं। रविवार को झुग्गियों में बने प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आवासीय क्षेत्र में अनाधिकृत झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने यहां प्लास्टिक के गोदाम बनाए हुए हैं। झुग्गी वाले हर रोज प्लास्टिक जलाते हैं जिससे पूरे गांव में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और लोगों को सांस लेना भारी हो जाता है।

रविवार को जिस समय आग लगी ज्यादातर लोग सोए हुए थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed