{"_id":"69f38debaa3c078e1008f085","slug":"fire-breaks-out-at-printing-factory-in-shalimar-garden-meerut-news-c-72-1-mct1010-152620-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शालीमार गार्डन में प्रिंटिंग फैक्टरी में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शालीमार गार्डन में प्रिंटिंग फैक्टरी में आग लगी
विज्ञापन
- बुधवार देर रात लगी आग, फैक्ट्री मालिक व परिजनों ने भागकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन में बुधवार देर रात एक प्रिटिंग फैक्टरी में भीषण आग लग गई। करीब तीन लाख रुपये का सामान जल गया। फैक्टरी के ऊपरी तल पर रहने वाले मालिक और उनके परिजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आग से विद्युत तार व बाहर खड़ी एक पिकअप गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शालीमार गार्डन 40 फुटा रोड पर आकिल की प्रिटिंग व बुक बाइडिंग की फैक्टरी है। भूतल पर फैक्टरी का संचालन होता है जबकि परिजन प्रथम तल पर रहते हैं। आकिल ने बताया कि बुधवार शाम को उसने कारीगरों के जाने पर फैक्टरी बंद की थी। रात में अचानक आसपास के लोगों के शोर मचाने व धुआं उठता देख उसने नीचे देखा तो उसकी फैक्टरी में आग लगी हुई थी। आग की लपटे उठती देख वह परिजनों के साथ घर के बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मशीन, छपी व बाइडिंग हुई बुक तथा कागजात जलकर खाक हो गया था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड व लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंची। इसी दौरान आग ने बाहर खड़ी एक पिकअप व ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन भी जल गई। विद्युत तार में काफी देर तक चिंगारी निकलती रही। इससे भगदड़ मच गई। आसपास की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबूृ पाया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- --