फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire break out in sivaya transmission of Modipuram in Meerut

बड़ा हादसा टला: हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, विद्युत विभाग के अफसरों में मचा हड़कंप

Tue, 28 May 2024 07:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2024 07:10 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मोदीपुरम में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। इससे विद्युत विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fire break out in sivaya transmission of Modipuram in Meerut
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में सिवाया ट्रांसमिशन 220 बिजली घर पर में मंगलवार को तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। इस दौरान आसपास उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों ने आग पकड़ ली, जिस कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, आनन-फानन अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद करा दी और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। 

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिवाया स्थित ट्रांसमिशन 220 के एक्शन नवीन ने बताया कि बिजली घर के यार्ड के ऊपर से एक फैक्टरी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार दोपहर के समय हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण झाड़ियों ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारण यार्ड में रखे उपकरणों में भी आग लग गई।

विज्ञापन

आग लगती देख बिजली घर पर मौजूद एसडीओ इंद्र भानु सिंह, अवर अभियंता बबलू शर्मा, गजेंद्र सिंह, टीजी-2 अमित चौधरी व अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के दौरान सिवाया ट्रांसमिशन से जुड़े दर्जनों गांव, दौराला कस्बा आदि में विद्यतु सप्लाई बंद रही।

वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। हालांकि, आग लगने से कोई बड़ी हानि व जनहानि नहीं हुई। लगभग पौने दो घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

विज्ञापन

समय से नहीं होती सफाई
बिजली घरों के अंदर रखे ट्रांसफार्मर व देहात कस्बों में भी रखे ट्रांसफार्मरों की समय से सफाई नहीं की जाती, जिस कारण बिजली घरों में ट्रांसफार्मर व उपकरणों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी पड़ी हैं। यदि, समय पर झाड़ियों को साफ किया गया होता तो शायद आग न लगती।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed