फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fill up to 10 special back forms in more than 80 courses

CCSU : 10 तक भरें 80 से अधिक कोर्सों में स्पेशल बैक के फॉर्म

Wed, 06 Jan 2021 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fill up to 10 special back forms in more than 80 courses
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल की अंतिम वर्ष-सेमेस्टर में स्पेशल बैक परीक्षा में शामिल होने के लिए अब 10 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। बेहद कम संख्या में भरे गए फार्मों के कारण विवि ने छात्र-छात्राओं को ये अंतिम मौका दिया है। इसमें फाइनल ईयर में बैक या कोविड-19 के कारण पेपर नहीं देने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके अलावा वे छात्र-छात्राएं भी अपने पिछले वर्ष-सेमेस्टर की परीक्षा दे सकते हैं जो फाइनल ईयर में तो पास हो गए हैं लेकिन पिछली बैक के कारण उनका रिजल्ट अपूर्ण है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण इस बार कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर के 80 से ज्यादा कोर्सों में सिर्फ फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं थी। इनमें एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल थे। बाकी कोर्सों के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया है। अधिकर कोर्सों का रिजल्ट विवि जारी कर चुका है। बहुत से छात्र-छात्राएं इस रिजल्ट में कुछ विषयों में फेल हो गए हैं। ऐसे में इनको डिग्री पूरी करने के लिए स्पेशल बैक परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें उन छात्रों को भी मौका दिया गया है जो फाइनल ईयर में तो सभी विषयों में पास हो गए हैं लेकिन उनकी पिछले सेमेस्टर-वार्षिक में बैक है। ऐसे सभी सम सेमेस्टर वाले छात्र-छात्राएं भी 10 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ फॉर्म भर दें। परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी है। कॉलेजों द्वारा परीक्षा फॉर्म विवि में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। इसमें रेग्युलर और प्राइवेट दोनों कोर्सों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बैक परीक्षा के नियमों को लेकर विवि की वेबसाइट से पूरी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed