{"_id":"62339342daaa5b6b0e412116","slug":"fill-the-annual-examination-form-till-26-21-last-date-in-semester-city-news-mrt5809087115","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 तक भरें वार्षिक परीक्षा फार्म, सेमेस्टर में 21 अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 तक भरें वार्षिक परीक्षा फार्म, सेमेस्टर में 21 अंतिम तिथि
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में वार्षिक में रेग्युलर एवं प्राइवेट के परीक्षा फार्म 26 मार्च तक भरे जा सकते हैं। विवि ने बृहस्पतिवार को तिथि बढ़ा दी है। एनईपी के अंतर्गत भरे जा रहे बीए-बीएससी-बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च है।
कॉलेजों में यूजी-पीजी के विषम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। आधे से अधिक पेपर हो चुके हैं। अब विवि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भरे जा रहे बीए-बीएससी-बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू कराएगा। इसके अलावा वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत भरे जा रहे बीए प्राइवेट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं होनी हैं। इसके अलावा रेग्युलर में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं होनी हैं। इन सभी के भी परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि वार्षिक प्रणाली के फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 मार्च कर दी गई है। एनईपी के अंतर्गत भरे जा रहे सेमेस्टर परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 21 मार्च ही रहेगी। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में जल्द से जल्द फार्म भर दें।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नए पैटर्न से परीक्षा होनी है, ऐसे में इसको लेकर 20 मार्च के बाद परीक्षा समिति की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें नए पैटर्न से परीक्षा पर मुहर लगेगी। सभी कॉलेजों को इस संबंध में पहले ही गाइड लाइन जारी कर दी गई है। कॉलेजों को विवि ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों द्वारा परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट जमा करने के दौरान ये देख लें कि छात्र ने मेजर और माइनर विषय एक ही तो नहीं भर दिए हैं, अगर ऐसा हुआ तो फार्म निरस्त हो जाएगा। ऐसे छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।