फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting between two sides in artillery, communal tension

तोपखाना में दो पक्षों के बीच मारपीट, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 30 Mar 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides in artillery, communal tension
तोपखाना में दो पक्षों के बीच मारपीट, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

मेरठ। तोपखाना में शराब के नशे में दो धुत दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दो संप्रदाय से मामला जुड़ा होने के चलते आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद पुलिसकर्मी वापस लौट आए। पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत नहीं आई है। शराब के नशे में धुत होकर दोनो युवक आमने सामने रहते है। दोनो युवकों के बीच टशनबाजी को लेकर विवाद होता रहता है। मंगलवार को भी दोनो युवक आपस में भिड़ गए। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है दो पक्षों में आपस में मारपीट नशे में हो गई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
नौचंदी पुलिस ने नकली बॉल छापा मारकर बरामद की
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेेंसी
मेरठ।
नौचंदी पुलिस ने सोहराब गेट के पास से ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ छापेमारी करते हुए नकली बॉल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले पता चला कि क्रिकेट बाल बनाने वाली कंपनी विक्की का नकली माल बनाया जा रहा है। एक माह से टीम नजर रखे हुए थे। फेसबुक मार्केट प्लेस के जरिए माल को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड समेत कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। मंगलवार रात टीम नौचंदी थाने पहुंची और फैक्ट्री पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान मालिक अदम्य सिंह निवासी गढ़ रोड राजनगर मेडिकल को गिरफ्तार किया। मौके से उसके साथी गोलू पंडित को भी पकड़ लिया। पुलिस को मौके से एक लाख रूपये के करीबब की पांच सौ क्रिकेट गेंद भी मिली है। पुलिस अब पैकेट बनाने वाले की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बाइक लगाने को मना किया तो कर दी होमगार्ड और पीआरडी जवान की पिटाई
- पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो गए आरोपी
- पुलिस बोली जांच करने के बाद की जाएगी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ।
गोला कुआं पर बीच सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर मना किया तो होमगार्ड और पीआरडी के जवान की दो युवकों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं अपने दो साथी को मौके पर और बुलाया, उनसे भी पिटाई कराई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर सीओ कोतवाली और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गोला कुआं पर जाम खुलवाने के लिए होमगार्ड जगवीर और पीआरडी के जवान शेर सिंह की डयूटी रहती है। शाम को दोनो अपनी डयूटी दे रहे थे। इस दौरान बाइ पर सवार दो अज्ञात युवक आए और सड़क पर बाइक खड़ी कर दी। शेर सिंह ने बाइक हटाने को कहा तो गाली गलौज कर दी। इसके बाद मारपीट करने लगे। फोन करके अपने दो साथियों को मौके पर बुला लिया, उन्होंने भी आकर मारपीट की। जिसके बाद फरार हो गए। सीओ कोतवाली का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी होमगार्ड और पीआरडी जवान ने तहरीर नहीं दी है।
महिला पर हमले के मामले में पति, सास-ससुर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ।
पत्नी को तीन तलाक देकर उस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पति ने महिला पर पहले चाकू से हमला किया था और थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्श की रहने वाली आसमा पुत्री चांद मिया ने बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी मोहल्ले के ही रहने वाले आबिद पुत्र अनीस कुरैशी के साथ हुई थी। आसमा का कहना है कि शादी में उसके मायके वालों ने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दहेज की और मांग शुरू कर दी। आरोप है कि आबिद शराब पीने का आदी है और आए दिन दहेज की मांग करता रहता है। पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर हत्या के एक मामले में फरार चल रहा है और उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध चल रहे है। शनिवार के देर उसके कमरे पति आबिद, ससुर अनीस और सास सईदा आए। पति ने आते ही उसे तीन तलाक दे दिया और इसके बाद उसकी हत्या करने की नीयत से तीनों ने उसे दबोच लिया। पति ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया जब उसने शोर मचाया तो रिवाल्वर की बट से सिर में प्रहार किया। वह किसी तरह शोर मचाते हुए अपने कमरे में गई और अंदर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को थाने ले गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उबैद...
माधवपुरम में शहीद मंगलपांडे स्कूल के पास मारपीट
मेरठ।
माधवपुरम में मंगलवार को शहीद मंगलपांडे स्कूल के पास छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद कुछ युवक फब्तियां कस रहे थे, इसका एक युवक ने विरोध किया तो दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed