{"_id":"601251988ebc3ef91915f78d","slug":"fight-in-two-sides-and-two-people-injured-in-kharkhodda-area-of-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, फायरिंग और जमकर पथराव, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, फायरिंग और जमकर पथराव, दो लोग घायल
Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
जमकर पथराव हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में बुधवार रात को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि सलमान फारुख पुत्र मोहम्मद फारुख के अनुसार बुधवार देर रात वह अपने घर आए मेहमानों को छोड़ने आया था। तभी गांव का ही एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। सलमान ने उसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : बागपत में देर रात धरनास्थल से पुलिस ने किसानों को खदेड़ा, लाठीचार्ज में कई घायल
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी अपने कई साथियों के साथ पहुंचा और सलमान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया। जिसमें सलमान व उसका भाई खाली दोनों लोग घायल हो गए। आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष ने जमकर पथराव भी किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/