फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight and stone pelting between two groups of students in a college in Meerut

Meerut: कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, दोनों ओर से हुआ पथराव, मौके पर मची भगदड़

Tue, 09 Jan 2024 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। 

विज्ञापन
Fight and stone pelting between two groups of students in a college in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन में एग्जाम देने आए छात्रों के दो गुटों में भिंड़त हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उधर, सूचना मिलते ही मोदीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


कॉलेज में बीबीए और बीसीए के एग्जाम चल रहे हैं। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज का सेंटर आया हुआ है। मंगलवार को बीबीए और बीसीए का का एग्जाम था। कॉलेज में एग्जाम होने के बाद छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। कहासुनी का विवाद मारपीट और हंगामे तक पहुंच गया। हंगामा बढ़ा तो छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान लावड़ सोफीपुर रोड कुछ समय के लिए बंद हो गया और वहां से निकल रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

बताया गया कि पथराव के दौरान स्कूटी पर जा रही एक महिला भी बाल-बाल बची। वहीं, हंगामे और पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हंगामे के बीच छात्रों के दोनों गुट वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची मोदीपुरम पुलिस ने मामले की जानकारी ली और जांच की। अभी तक इस ममाले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

कॉलेज में बीबीए और बीसए के छात्रों का सेंटर आया हुआ है। मंगलवार को उनका एग्जाम था। एग्जाम के बाद कॉलेज परिसर से बाहर दो गुटों में झगड़ा हुआ है। कॉलेज से झगड़े का कोई लेना देना नहीं है। एक ही कॉलेज के दोनों छात्र आपस में भिड़ गए थे, हमारे कॉलेज का कोई मामला नहीं है। - शैलेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी कैश कॉलेज 

यह भी पढ़ें: 
UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

विज्ञापन

कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट की सूचना मिली थी। मोदीपुरम चौकी इंचार्ज मौके पर गए और मामले की जांच की। एक वीडियो भी मिला है, जिससे पहचान की जा रही है। इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी गई है। - जयप्रकाय यादव, थाना प्रभारी पल्लवपुरम

यह भी पढ़ें: 
लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed