फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज धमाके से दहल उठा इलाका, मलबे में दबी मिलीं पांच लाशें, दर्दनाक थे वो तीन घंटे, तस्वीरें

Fri, 31 Jan 2020 09:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire set in a firecracker factory at Shamli of Uttar Pradesh
पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
हम तो वाहन धुलाई सेंटर के पास बैठे थे, तभी पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हुआ और धुलाई सेंटर पर लगा टीन शेड भी दूर जाकर गिरा। वहां बैठे सभी लोग दहल गए। विस्फोट की गूंज दो किमी दूर नानूपुरा गांव तक सुनाई दी। घटना के एक घंटे बाद तक फैक्टरी के अंदर से आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। आगे देखिए दर्दनाक तस्वीरें-
Fierce fire set in a firecracker factory at Shamli of Uttar Pradesh
आग में क्षतिग्रस्त हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला
कांधला में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई। पटाखा फैक्टरी के पास में ही पूर्व सभासद विनोद का वाहन धुलाई सेंटर है। वहां बैठे रामकुमार ने बताया कि फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ। उससे पूरा इलाका दहल गया। धुलाई सेंटर का टीन शेड टूट गया और दीवार भी हिल गई। पटाखा फैक्टरी से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में यहां लोग जमा होने लगे और पुलिस पहुंच गई।
Fierce fire set in a firecracker factory at Shamli of Uttar Pradesh
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला

परवेंद्र आदि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में हुए धमाके की गूंज करीब दो किमी दूर नानूपुरा गांव तक सुनी गई। घरों की दीवारें भी हिल गई थी। ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए थे। बाद में पता चला कि पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। इसके बाद तो पूरा गांव यहां पहुंचना शुरू हो गया। युवक और बच्चों की भी यहां भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire set in a firecracker factory at Shamli of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुस्तकीम ने बताया कि वो बाइक से कांधला से शामली जा रहा था, फैक्टरी में धमाके की आवाज सुनकर वो दहल गया। घबराहट में उसने बाइक रोक दी।

विज्ञापन
Fierce fire set in a firecracker factory at Shamli of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक घंटे तक फटते रहे पटाखे
फैक्टरी में हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद भी पटाखों में धमाके होते रहे। दरअसल फैक्टरी में लगी आग वहां रखे पटाखों के स्टॉक तक पहुंचने के बाद आग और भड़क गई। तेज धमाके होते रहे। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे। इस वजह से दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने और मलबा हटाने में परेशानी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed