{"_id":"5a561dd64f1c1b37198b6006","slug":"fear-of-encounter-in-up-the-accused-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एनकाउंटर का ऐसा खौफ... एक लाख के इनामी बदमाश ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एनकाउंटर का ऐसा खौफ... एक लाख के इनामी बदमाश ने किया कोर्ट में सरेंडर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाशों ने किया कोर्ट में सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हो रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटर का दो इनामी बदमाशों में ऐसा खौफ पैदा हुआ कि उन्होंने बुधवार को स्पेशल जज की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और 20 हजार रुपये के इनामी रोहित पर गुरप्रीत उर्फ लाड़ी हत्याकांड में केस चल रहा था। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्पेशल जज वेदपाल सिंह ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : फिल्मी अंदाज में Live मुठभेड़, जांबाज अफसर ने बदमाश को मारी गोली, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
नजीबाबाद के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी गुरप्रीत उर्फ लाड़ी की 30 जनवरी 2016 को लक्सर से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी बहन के पास लक्सर में रहता था। उसका शव थाना नहटौर के फैजपुर चौराहे से बरामद हुआ था। गुरप्रीत की मां बलविंदर कौर ने इस हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि मणिक राठी निवासी ग्राम श्रवणपुर, मनोज राठी निवासी बिजनौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आदित्य, रोहित, मनोज उर्फ नेवला, ओमकार, धीरेंद्र, देवेंद्र, जयप्रकाश उर्फ बब्लू और अमित ड्राइवर को भी आरोपी बनाया और उनके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पेशी के दौरान आदित्य और रोहित फरार हो गए थे। यह मामला स्पेशल जज के यहां विचाराधीन है। इस मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण रोहित के खिलाफ 13 सितंबर और आदित्य के खिलाफ 26 सितंबर 2017 से गैर जमानती वारंट चल रहे थे। बुधवार को इस मामले में आदित्य और रोहित की ओर से स्पेशल जज कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके इस केस में वारंट चल रहे हैं, उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए। कोर्ट ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/