{"_id":"6627d8eac35f3477300972cd","slug":"fdsfdsfdsfdsfsddddfd-meerut-news-c-44-1-smrt1055-103652-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशो:::: जनसभा में नहीं पहुंच सके अखिलेश, मायूस लौटे सुनने आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशो:::: जनसभा में नहीं पहुंच सके अखिलेश, मायूस लौटे सुनने आए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसभा में नहीं पहुंच सके अखिलेश, मायूस लौटे सुनने आए लोग
-खराब मौसम के कारण गाजियाबाद से उड़ान नहीं भर सका हेलीकाप्टर
माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। दूसरे चरण के मतदान से पहले बागपत लोकसभा से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव नहीं पहुंच सके। खराब मौसम के कारण गाजियाबाद से अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। अखिलेश यादव ने जावेद आब्दी के फोन के जरिए आए हुए लोगों को संबोधित किया।
अखिलेश यादव को 2 बजकर 10 मिनट पर बागपत लोकसभा क्षेत्र की सिवालखास विधानसभा सीट पर हर्रा-खेेवई मोड पर आयोजित जनसभा में पहुंचना था। इससे पहले उनका कार्यक्रम अलीगढ़ में था। अलीगढ़ में 2 बजकर 35 मिनट पर अखिलेश यादव का भाषण खत्म हुआ। लोग बागपत में उनका इंतजार कर रहे थे। वक्ताओं की सूची लंबी होने के बाद भी सभी वक्ता अपनी बात विस्तार से कह चुके थे, लेकिन जब चार बजे तक अखिलेश यादव नहीं पहुंचे तो उन्हें सुनने आई जनता के साथ-साथ मंच पर बैठी समाजवादी पार्टी के नेताओं की फौज में भी मायूस दिखने लगी। एक वक्त ऐसा आया जब सभी नेता मंच पर ही एक जगह पर आकर खड़े हो गए। यह नजारा देखकर पंडाल में 12 बजे से बैठे लोग समझ गए और उठकर जाने लगे। इसी दौरान भाषण दे रहे नेता ने मंच से ही बता दिया कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द हो गया है। वह नहीं आ रहे हैं। यह सुनते ही बचे-खुचे लोग भी जाने लगे। तभी मौलाना जावेद आब्दी माइक पर आए और उन्होंने लोगों से रुकने की अपील की। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी फोन पर आपको संबोधित करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने बोलना शुरू किया।
संजय सिंह ने संभाला मोर्चा, गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अखिलेश यादव की गैर मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि पहले चरण से भाजपा की हार तय है। संजय सिंह ने कहा चाहे मोदी जी कितने भी मुकदमे लगा लें, लेकिन संविधान के बचने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट देना। किसानों के साथ के हुए अत्याचार का बदला लेना है। उन्होंने कहा जब वोट डालने जाना तो गैस सिलेंडर को प्रणाम करके जाना जो 1100 रुपये का हो गया है। मोटर साइकिल को देख कर जाना जिसमें 120 रुपये लीटर पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का जिक्र करते हुए संजय ने कहा कि जब वोट देने जाना तो राकेश टिकैत की आंखों से निकले आंसुओं को याद रखना। एक-एक आंसुओं का बदला लेना।