फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and daughter killed and wife injured in car accident at Meerut

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, हादसा देख कांप उठी लोगों की रूह

Thu, 02 May 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter killed and wife injured in car accident at Meerut
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे स्थित शोभापुर फ्लाईओवर पर बुधवार रात तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक और उसकी पांच साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे प्रताप सिंह (40) पुत्र तेजपाल सिंह गांव अटौरा थाना मवाना अपनी पत्नी व पांच साल की बेटी के साथ स्कूटी से गांव से परतापुर की ओर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह शोभापुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही इनोवा गाड़ी ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए और प्रताप स्कूटी से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जाकर पड़ा।
विज्ञापन


इस हादसे में प्रताप व उसकी बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के करीब एक घंटे बाद युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त हुई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा के चालक ने पी रखी थी शराब 
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार इनोवा गाड़ी में चार महिलाएं व तीन युवक थे। हादसे में एक महिला को भी मामूली चोटें आईं हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बंगलूरू के रहने वाले हैं और हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। तलाशी में कार से शराब की बोतल, गिलास व नमकीन बरामद हुई। जिससे साफ है कि गाड़ी में बैठे लोगों व चालक ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

हादसा देखकर रूह कांपी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद जोर की आवाज आई। एक युवक फ्लाईओवर से चिल्लाते हुए नीचे गिरा। नीचे गिरते ही उसका सिर सीधा सड़क में लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर खड़े लोगों की रूह कांप गई। वहीं, लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed