फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will conduct Mahapanchayat in Lucknow on October 26

26 अक्तूबर को लखनऊ में महापंचायत करेंगे किसान

Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers will conduct Mahapanchayat in Lucknow on October 26
26 अक्तूबर को लखनऊ में महापंचायत करेंगे किसान
विज्ञापन

मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना 140वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 अक्तूबर को लखनऊ में महापंचायत बुलाई है। इसके अलावा दशहरे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका जाएगा।

शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसानों के प्रति बेरुखी व अत्याचार जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्देश जारी किए हैं कि 12 अक्तूबर को तिकोनिया (लखीमपुर खीरी) में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा देशभर में निकाली जाएगी। 15 अक्तूबर को दशहरा पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के प्रतीक पुतलों का दहन किया जाएगा। 18 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक पूरे देश में रेल रोकने, 26 अक्तूबर को लखनऊ में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसके बारे में टोल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई और तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। पूर्व मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि किसान तैयारी में जुट गए हैं। धरने पर बबलू, विनीत सांगवान, राजकुमार करनावल, विनोद, सतवीर सिंह, दिनेश प्रधान, अशफाक, वीरपाल सिंह, मोनू सिंह, जवाहर सिंह और वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed