{"_id":"6009da3b8ebc3e31965c547b","slug":"farmers-stopped-service-road-on-meerut-karnal-highway-for-compensation-sardana-news-mrt5216906144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर सर्विस रोड का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर सर्विस रोड का काम रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे के लिए किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर सर्विस रोड का काम रुकवाया
सरूरपुर। गांव भूनी के किसानों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709ए (मेरठ-करनाल) का निर्माण कार्य रुकवाते हुए हंगामा किया। किसानों ने कहा कि एनएचएआई अधिग्रहण की गई भूमि का पूरा मुआवजा नहीं दे रहा है। किसानों पूरा मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन पर कब्जा करने की बात कही।
एनएचएआई द्वारा मेरठ-करनाल मार्ग को चार लेन किया जा रहा है। जिसके लिए सड़क किनारे किसानों की कुछ जमीन अधिग्रहण की गई है।
बृहस्पतिवार को भूनी चौराहे पर एनएचएआई अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन पैमाईश की गई तो किसानों ने हंगामा कर दिया। भूनी गांव के किसानों का आरोप है कि एनएचएआई ने 13 से लेकर 16 मीटर तक रोड के किनारे भूमि का अधिग्रहण किया है, जबकि मुआवजा मात्र तीन मीटर का दिया जा रहा है। भूनी चौराहे से रजबहे तक मनमाने तरीके से किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर रोड बनाने का काम किया जा रहा है।
भूनी के ग्रामीणों ने अधिकारियों की मौजूदगी में काफी हंगामा किया। जिसके चलते एनएचएआई को सर्विस रोड का काम रोकना पड़ा। किसान मनवीर सिंह, सुभाष, नरेंद्र कुमार, ब्रजभूषण, किशन चंद, ब्रजपाल, अरुण, महेंद्र सिंह, राजकुमार, मुकेश, राजवीर आदि का कहना है कि अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा मिलने के बाद ही काम शुरू होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनएचएआई अधिकारी प्रभात कुमार का कहना है कि किसानों की ज्यादा भूमि अधिग्रहण का मसला है। उसका मुआवजा देकर काम शुरू किया जाएगा। किसानों को सभी तथ्यों से अवगत करा दिया है।