फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers sought details on sugarcane interest payments; protest called off following assurances.

Meerut News: किसानों ने गन्ना ब्याज विवरण मांगा, आश्वासन पर धरना समाप्त

Tue, 27 Oct 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers sought details on sugarcane interest payments; protest called off following assurances.
गन्ना समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता धरना देते हुए, साथ में गन्ना समिति सच
- किसानों ने धरने पर गन्ना समिति के सचिव को बैठाए रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में धरना दिया। किसान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार विलंब गन्ना मूल्य भुगतान पर ब्याज का वर्षवार विवरण मांग रहे थे। उन्होंने गन्ना पेराई सत्र 1996-97 से 2025-26 तक के ब्याज के विवरण की मांग की।
किसानों का आरोप है कि उन्हें 14 दिन से अधिक विलंब भुगतान पर ब्याज नहीं दिया गया। पूर्व में 7 अक्तूबर को गन्ना समिति सचिव ने लिखित आश्वासन दिया था। इसमें 27 अक्तूबर 2026 तक 172 गांवों के किसानों को ब्याज विवरण देने की बात थी। मंगलवार को किसान समिति पहुंचे तो सचिव विक्रम बहादुर ने वेबसाइट बंद होने की बात कही। किसानों ने सचिव से लिखित में जानकारी न देने या वर्षवार विवरण देने की मांग की। इस पर समिति परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। किसानों ने दोपहर से ही सचिव विक्रम बहादुर सिंह को अपने बीच बैठाए रखा। शाम को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वह धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी गन्ना समिति सचिव और प्रशासन की होगी। शाम 5:30 बजे समिति सचिव ने वेबसाइट के संबंध में 30 अक्तूबर को जानकारी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, कंवरपाल सिंह, नरेश कुमार प्रमुख, विजेंद्र पलड़ा, सतबीर सिंह, महेंद्र, गिरवर निवाड़ी, वीरेंद्र निवाड़ी, अमित कुमार, महाराज सिंह, जितेंद्र वीर निवाड़ी, कालूराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed