फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Protest: Rakesh Tikait said meeting was positive, way will come out, Meerut farmers stood on Ghazipur border

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- सकारात्मक रही बैठक, निकलेगा रास्ता, गाजीपुर सीमा पर डटे मेरठ के किसान

Wed, 02 Dec 2020 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Dec 2020 04:27 PM IST
सार

  • भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक में गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान की मांग भी उठाई

विज्ञापन
Farmers Protest: Rakesh Tikait said meeting was positive,  way will come out, Meerut farmers stood on  Ghazipur border
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के किसान नेताओं ने जहां मंत्री स्तरीय बैठक को बेनतीजा करार दिया वहीं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के किसानों के साथ हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए नतीजा निकलने की उम्मीद जताई। 

विज्ञापन


विज्ञान भवन में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक से बाहर निकलने के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें शाम सात बजे बैठक का समय दिया गया था। शाम सात बजे शुरू हुई बैठक रात साढ़े आठ बजे तक चली। इस डेढ़ घंटे की बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने तीनों कृषि कानूनों के अच्छे और बुरे पक्षों को गिनाया।

विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि सरकार को दो टूक बोला गया कि जब तक एमएसपी की गारंटी देते हुए एमएसपी से कम खरीद पर सजा का प्रावधान नहीं होगा तब तक किसान इन कृषि कानूनों को स्वीकार नहीं करेंगे।

कृषि मंत्री ने एमएसपी के खत्म नहीं करने और मंडियों का अस्तित्व भी रहने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने इसके लिए मौखिक नहीं बिलों में प्रावधान करने की मांग की। कहा कि किसान इससे कम पर सहमत नहीं होंगे।

उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने और बकाया भुगतान कराने की भी मांग उठाई। सरकार ने किसानों की बाते सुनकर सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही रास्ता निकल जाएगा। 



मेरठ के किसान डटे गाजीपुर सीमा पर
मेरठ के भाकियू संगठन पदाधिकारियों के अलावा काफी किसान भी गाजीपुर सीमा पर बसे अस्थायी तंबू नगर में जमे हुए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि जब तक किसानों की मांगे सरकार मान नहीं लेती तब तक किसान यहां से घर वापस नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed