फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Protest Over Urea Shortage in Meerut, Threaten Self-Immolation, Warehouse Locked

Meerut: यूरिया खाद को लेकर किसानों का हंगामा, दी आत्मदाह की चेतावनी, गोदाम पर लगाया ताला

Mon, 15 Jun 2026 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jun 2026 01:35 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी को लेकर किसानों ने सहकारी समिति पर हंगामा किया। किसानों ने खाद वितरण बंद होने पर नाराजगी जताते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Farmers Protest Over Urea Shortage in Meerut, Threaten Self-Immolation, Warehouse Locked
यूरिया न मिलने पर किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव इकड़ी में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान सहकारी समिति के गोदाम पर पहुंच गए और खाद वितरण में अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

खाद लेने पहुंचे किसानों को नहीं मिला यूरिया
गांव निवासी अंकित त्यागी द्वारा जारी किए गए वीडियो के अनुसार सोमवार को सहकारी समिति पर किसानों को यूरिया खाद वितरित किया जाना था। आरोप है कि कुछ किसानों को खाद देने के बाद कर्मचारियों ने गोदाम पर ताला लगा दिया और वहां से चले गए।

विज्ञापन

उस समय बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए कतार में खड़े थे। वितरण बंद होने की जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गोदाम पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: दो दिन में 5.3 डिग्री बढ़ा तापमान, बारिश के बाद कम हुआ प्रदूषण, उमस और गर्मी से नहीं राहत

Trending Videos

वायरल वीडियो में आत्मदाह की चेतावनी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ किसान पेट्रोल की बोतल दिखाते हुए आत्मदाह की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में यूरिया खाद नहीं मिलने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

किसानों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वीडियो में किसानों ने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। किसानों ने सरधना उपजिलाधिकारी और मेरठ जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

सूचना मिलने पर समिति के कर्मचारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed