फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Protest: BKU President Naresh Tikait said Government should solve the problem by negotiation

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की दो टूक, कहा-बातचीत से समस्या का समाधान करे सरकार

Thu, 03 Dec 2020 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Dec 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: BKU President Naresh Tikait said  Government should solve the problem by negotiation
कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को उत्तर प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों को समर्थन मिला है। वहीं पश्चिमी से भाकियू, रालोद व अन्य किसान संगठनों ने आंदोलन के समर्थन में दिल्ली कूच किया है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि किसान सड़कों पर है, सरकार को बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को सुनना चाहिए। सरकार बातचीत करके समस्या का समाधान करें। अन्नदाता किसान अपने खेत खलियान और घर को छोड़कर सड़कों पर पड़ा है इससे बड़ा और दुर्भाग्य किसान का और क्या हो सकता है। 
विज्ञापन


आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में बातचीत के बाद किसान संगठनों की निर्णायक कमेटी जो फैसला लेगी उसी के अनुसार आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed