फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Movement : kisan protest at chapar toll plaza Muzaffarnagar continues On the 33rd day

हक की लड़ाई : मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर 33वें दिन भी धरना जारी, किसान बोले -मांगे पूरी होने तक नहीं उठेंगे

Sun, 27 Jun 2021 01:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Jun 2021 01:47 PM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में छपार टोल प्लाजा पर 33वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शनिवार को 32वें दिन भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता के बेटे ने धरनास्थल पर पहुंचकर हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
Farmers Movement : kisan protest at chapar toll plaza Muzaffarnagar continues On the 33rd day
धरना देकर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 33वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत ने धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी तरह की हिंसा के पूरी तरह खिलाफ है। धरना चाहे कितना ही लंबा क्यों न चले, कार्यकर्ता किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव नहीं करेंगे। जब मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 26 मई से दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा व सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा पर धरनारत हैं। कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग पर अडिग भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर तेज गर्मी-बारिश के बीच भी डटे हुए हैं।

विज्ञापन

 

शनिवार को धरने का 32वां दिन रहा, जहां बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। राकेश टिकैत के पुत्र चरणसिंह टिकैत भी हरिद्वार से लौटते हुए धरनास्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर अमित त्यागी, तोसीन, रामकुमार, ललित त्यागी, ईशाक अहमद, मोनू राठी, कय्यूम अंसारी, बबलू और ओमपाल त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को किसान हित के खिलाफ बताते हुए इन्हें वापस लिए जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed