{"_id":"5fc943ab8ebc3e9b9c28fbb8","slug":"farmer-upset-due-to-lack-of-water-in-rajbeh-for-one-and-a-half-months-kithor-news-mrt5139416175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से रजबहे में पानी न आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से रजबहे में पानी न आने से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह से रजबहे में पानी न आने से किसान परेशान
माछरा। अपर परीक्षितगढ़ रजबहे मे डेढ़ माह से पानी न आने के कारण किसान खेतों की सिंचाई करने में परेशानी उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि रजबहे की सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई है। रजबहे की गंदगी पटरी पर डाल दी गई है जो पुन: रजबहे में गिर रही है।
अपर परीक्षितगढ़ रजबहे से पसवाड़ा, गोविंदपुरी, बहरोड़ा, किठौर आदि गांवों के किसानों के खेतों को पानी की आपूर्ति होती है। भारतीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, संजय शर्मा आदि ने बताया कि करीब डेढ़ माह से रजबहे में पानी नहीं आ रहा है, जिससे किसान गेहूं की बिजाई के लिए खेतों के पलेवा नहीं कर पा रहे हैं और न ही खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई हो पा रही है। इंजन या ट्रैक्टर चलाकर महंगा डीजल फूंककर सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों ने यह भी बताया कि रजबहे की सफाई कराने की मात्र खानापूर्ति की गई है। रजबहे से निकाली गंदगी पटरी पर ही डाल दी गई है जो पुन: रजबहे में पहुंच रही है। इससे सिंचाई करने में परेशानी आएगी।
नहरी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शेर सिंह का कहना है कि रजबहे में गंदगी गिरने और साफ सफाई ठीक नहीं हुई है तो इसकी जांच कराकर सफाई कराई जाएगी। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पांच दिसंबर से रजबहे में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे समय रहते किसान खेतों की सिंचाई कर सकें।