फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer shot dead while he went to grazed animals in Hastinapur in Meerut, accused arrested

मर्डर : मेरठ के हस्तिनापुर में पशुओं को चराने गए किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 May 2021 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 May 2021 12:11 AM IST
सार

किसान वेद राम के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक साल पहले खेत की मेढ़ काटने को लेकर राजकुमार से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में राजकुमार ने वेदराम की गोली मारकर हत्या की है।

विज्ञापन
farmer shot dead while he went to grazed animals in Hastinapur in Meerut, accused arrested
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में पशुओं को चारा चराने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। बताया गया कि एक साल पहले खेत की मेढ़ काटने पर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


यह मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बस्तोरा नारंग गॉव का है। वेदराम (42) पुत्र रूपराम रोज की तरह सोमवार को भी पशुओं को चराने के लिए गांव के समीप गंगा किनारे गया था। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 2:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने पशु चरा रहे वेद राम के दिल के समीप दाहानी और 312 बोर के तमंचे से गोली मार दी। जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा कुछ ही देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं।
विज्ञापन

 

लगभग शाम 6 बजे जब ग्रामीण खेतों से वापस लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है जब नजदीक जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों किसानों ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने देखा तो उक्त किसान की गोली लगने से मौके पर मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी मौके मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया। परिजनों ने गांव के ही राजकुमार के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस का दावा कि आरोपी राजकुमार गिरफ्तार कर लिया है। 

शांत स्वभाव का था वेदराम
ग्रामीणों ने बताया कि वेदराम सीधा साधा और शांत स्वभाव का व्यक्ति था वह किसी से बिना मतलब लड़ाई झगड़े नहीं करता था और वह अपने घर और खेती का काम करने के बाद दोपहर में पशु चराने के लिए गंगा किनारे पर जाता था हर रोज की तरह सोमवार को भी वह पशु चराने गया हुआ था जहां पर उसकी हत्या हुई।

खेत की मेढ़ काटने का था विवाद
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक वेदराम और राजकुमार के खेत पास-पास में ही है। वेद राम के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक साल पहले खेत की मेढ़ काटने को लेकर राजकुमार से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में राजकुमार ने वेदराम की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed