फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer shot dead in Hastinapur

हस्तिनापुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 May 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Hastinapur
हस्तिनापुर में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग निवासी युवक की सोमवार शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गंगा किनारे पशु चराने गया था। खेत से लौट रहे किसानों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव निवासी वेदराम (42) पुत्र रूपराम रोज की तरह सोमवार को भी पशुओं को चराने गंगा किनारे गया था। ग्रामीणों के अनुसार, दोहपर करीब 2:30 बजे बदमाशों ने पशु चरा रहे वेदराम के सीने में दाईं ओर तमंचे से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शाम करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों से लौट रहे थे तो उन्होंने किसी को जमीन पर पड़े देखा। पास जाकर देखा को युवक को गोली लगी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वेदराम के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पाया कि वेदराम की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शांत स्वभाव का था वेदराम
ग्रामीणों ने बताया कि वेदराम शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह घर और खेती का काम करने के बाद दोपहर में पशु चराने गंगा किनारे जाता था। रोज की तरह सोमवार को भी वह पशु चराने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारों की तलाश जारी
किसान की हत्या के मामले की पुलिस गंभीरता से जांच रही है। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed