फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies due to tractor-trolley overturning

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत

Thu, 03 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to tractor-trolley overturning
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत
विज्ञापन

किठौर/मवाना/जानीखुर्द। बहरोड मार्ग पर बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। वहीं मवाना में थाने के पास वाहन की टक्कर से अधेड़ और जानीखुर्द में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
एसएसआई सोमनाथ राय ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला बडबालियान निवासी शफीक(55) ट्रैक्टर-ट्रॉली से बहरोडा गांव स्थित कोल्हू पर गन्ना लेकर गया था। वहां से वापस आते समय किठौर-बहरोडा मार्ग पर अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे शफीक दब गया। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद शफीक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे शफीक को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। वहीं वहीं गोविंदपुरी कस्बा मोदीनगर निवासी राजेंद्र किसी काम से बाइक से खतौली जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर गांव सिसौला के पास अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जानी थाने में दी गई है। उधर मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी ओमकार (50) स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। थाने के पास सामने से तेज गति से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे ओमकार स्कूटी समेत काफी दूर जाकर गिरा। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकाें ने ओमकार को मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

हादसे में किठौर का युवक घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर हुए सड़क हादसे में किठौर का युवक घायल हो गया। किठौर निवासी महराज बुधवार को किसी काम से बाइक से गढ़ जा रहा था। गांव पोपाई के सामने बाइक फिसलने ने महराज काफी दूर जाकर गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed