फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer died in tractor overturn

परीक्षितगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Tue, 28 Apr 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmer died in tractor overturn
परीक्षितगढ़। अल्लीपुर-बहलौलपुर मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम ऐतमादपुर निवासी 50 वर्षीय सुदेशपाल पुत्र कृपाल सिंह पुत्र विशाल के साथ ट्रैक्टर से परीक्षितगढ़ टिलर खरीदने जा रहे थे। अल्लीपुर-बहलौलपुर मार्ग पर जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर खाई में पलट गया। घटना में विशाल तो कूद गया पर सुदेशपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। विशाल ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक्टर सीधा को सुदेशपाल को बाहर निकाला। तब तक सुदेशपाल की मौत हो गई। सूचना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुत्र विशाल ने घटना की थाने में तहरीर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed