फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer death from power line grip in Bijnor of Uttar Pradesh

किसान के ऊपर टूटकर गिरा एचटी लाइन का जर्जर तार, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 26 Aug 2019 11:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer death from power line grip in Bijnor of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे एक किसान के ऊपर एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान की गर्दन व बायां हाथ करंट से कटकर अलग हो गए। किसान के काफी देर तक न लौटने पर जब खेत में जाकर देखा तो हादसे का पता चला। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के गांव बादशाहपुर तरीकम निवासी अब्दुल सलाम का 34 वर्षीय बेटा नईम सोमवार सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गया था। नईम के खेत के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन पास हो रही है। चारा काटते हुए नईम के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। नईम की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर तक जब नईम खेत से नहीं लौटा तो अब्दुल सलाम बेटे को देखने के लिए खेत पर पहुंचा। खेत में नईम का शव वीभत्स हालत में देखकर अब्दुल सलाम की चीख निकल गई। नईम की गर्दन व बायां हाथ करंट से जलकर कोयला बन गए थे और शरीर से अलग पड़े थे। अब्दुल सलाम की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े। नईम की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: करंट लगने से दो युवकों सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव वालों का कहना है कि बिजली लाइन बहुत जर्जर है। आए दिन बिजली के तार टूटकर गिरते रहते हैं। दो साल पहले भी तार टूटकर गिरने से करंट से एक गांव वाले की मौत हो गई थी। वे लंबे समय से बिजली की लाइन बदलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। गांव वालों ने बताया कि मृतक नईम अहमद के पिता अब्दुल सलाम भी चार साल पहले इसी जगह करंट की चपेट में आ गए थे। उनके बायें हाथ की सारी उंगली कट गईं थीं। फिर बाद में हाथ खराब हो गया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों के लिए 20 लाख मुआवजे की मांग, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

उधर, एसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने नईम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारी हादसे के समय गांव में थे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने विद्युत निगम एसई से वार्ता की। एसई ने हादसे पर दुख जताते हुए गांव की लाइन बदलवाने व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed