मुजफ्फरनगर: करंट लगने से दो युवकों सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को तीन लोगों की करंट से मौत हो गई। शहर क्षेत्र में जहां खराद मिस्त्री की मौत हुई, वहीं बुढ़ाना के गांव हरियाखेड़ा व मीरापुर के गांव खेड़ी सराय में दो युवकों की करंट की चपेट में आने से जान चली गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी खलील (52) खराद का काम करता था। रुड़की रोड स्थित शेरपुर मार्ग पर उसने खराद की दुकान की हुई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे खलील दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसने ग्राइंडर चालू किया, उसमें उतरे करंट ने खलील को चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल खलील को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए। इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टरों ने शहर कोतवाली पुलिस के सूचना दे दी है।
उधर, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी अमित (34) पुत्र विजयपाल शनिवार सुबह बिजली सप्लाई नहीं होने पर घर के बाहर पड़े खराब मीटर से सप्लाई चालू करने लगा। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर विभागीय जेई मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष ग्रामीणों ने अधिकांश मीटर खराब होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिस पर जेई ने जल्द खराब मीटर बदलवाने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी बंटी उर्फ करण (23) पुत्र महेश धीमान करीब एक साल से उत्तराखंड के भगवानपुर में स्टील प्लांट में काम करता था। शुक्रवार रात वह फैक्टरी में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह फैक्टरी कर्मचारी युवक का शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस बैरंग लौट गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/