{"_id":"5d6419fd8ebc3e93c7349cfe","slug":"farmer-death-from-power-line-grip-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के ऊपर टूटकर गिरा एचटी लाइन का जर्जर तार, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के ऊपर टूटकर गिरा एचटी लाइन का जर्जर तार, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 26 Aug 2019 11:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे एक किसान के ऊपर एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान की गर्दन व बायां हाथ करंट से कटकर अलग हो गए। किसान के काफी देर तक न लौटने पर जब खेत में जाकर देखा तो हादसे का पता चला। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली शहर के गांव बादशाहपुर तरीकम निवासी अब्दुल सलाम का 34 वर्षीय बेटा नईम सोमवार सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गया था। नईम के खेत के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन पास हो रही है। चारा काटते हुए नईम के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। नईम की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर तक जब नईम खेत से नहीं लौटा तो अब्दुल सलाम बेटे को देखने के लिए खेत पर पहुंचा। खेत में नईम का शव वीभत्स हालत में देखकर अब्दुल सलाम की चीख निकल गई। नईम की गर्दन व बायां हाथ करंट से जलकर कोयला बन गए थे और शरीर से अलग पड़े थे। अब्दुल सलाम की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े। नईम की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: करंट लगने से दो युवकों सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
वहीं गांव वालों का कहना है कि बिजली लाइन बहुत जर्जर है। आए दिन बिजली के तार टूटकर गिरते रहते हैं। दो साल पहले भी तार टूटकर गिरने से करंट से एक गांव वाले की मौत हो गई थी। वे लंबे समय से बिजली की लाइन बदलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। गांव वालों ने बताया कि मृतक नईम अहमद के पिता अब्दुल सलाम भी चार साल पहले इसी जगह करंट की चपेट में आ गए थे। उनके बायें हाथ की सारी उंगली कट गईं थीं। फिर बाद में हाथ खराब हो गया था।
यह भी पढ़ें: यूपी: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों के लिए 20 लाख मुआवजे की मांग, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
उधर, एसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने नईम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारी हादसे के समय गांव में थे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने विद्युत निगम एसई से वार्ता की। एसई ने हादसे पर दुख जताते हुए गांव की लाइन बदलवाने व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/