फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर गायक जावेद अली के पिता हामिद अली का मुंबई में इंतकाल, अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए... 

Thu, 27 Jul 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Jul 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Famous singer Javed Ali's father Hamid Ali dies in Mumbai
Hamid Ali

मशहूर गायक जावेद अली के पिता संगीतकार हामिद अली का मुंबई में गोरेगांव स्थित आवास पर हृदयगति रुकने से निधन हो गया। हामिद अली की इच्छा थी कि मौत के बाद उन्हें उनके पैतृक कस्बे में ही दफनाया जाए। बुधवार देर शाम मुंबई से हामिद का शव शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर लाया गया। देर शाम उनका शव दफना दिया गया। संगीतकार हामिद अली (70) का जन्म शाहपुर कस्बे के कव्वाल परिवार में हुआ था।  हामिद अली ने खानदानी पेशे से जुड़कर कस्बे की रामलीलाओं से गायकी की शुरुआत की। करीब 40 वर्ष पूर्व हामिद अली अपने परिजनों के साथ दिल्ली जाकर रहने लगे।

Famous singer Javed Ali's father Hamid Ali dies in Mumbai
घर पर उमड़ी भीड़

कव्वाली के जरिए उन्होंने देश-विदेश में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। तीनों बेटों परवेज, जावेद अली और नुसरत को भी उन्होंने गायकी से जोड़कर बेहतरीन कलाकारों में शुमार कर दिया। हामिद के दूसरे नंबर के बेटे जावेद अली की जादुई  आवाज का देश-विदेश में जलवा है। कजरारे-कजरारे तेरे काले-काले नैना,  रंग रे जिया ये क्या किया,  बातों-बातों  में रुठे जिया, आदि मशहूर गानों को आवाज दी है। सारेगामापा में जावेद अली जज की भूमिका में हैं। उनके दो  बेटे संगीत और एक्टिंग में अपनी पहचान बनाए हुए  हैं।

Famous singer Javed Ali's father Hamid Ali dies in Mumbai
घर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हामिद अली के बचपन के दोस्त मुंशी यामीन ने बताया कि हामिद अली प्रत्येक वर्ष मोहर्रम पर शाहपुर कस्बे में आया करते थे। मशहूर गायक जावेद अली के मुंबई स्थित आवास पर फिल्मी जगत की हस्तियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बेटे ने बताया कि हामिद अली की इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उन्हें उनके पैतृक कस्बे में ही दफनाया जाए। देर शाम मुंबई से हामिद का शव शाहपुर कस्बे में उनके आवास पर लाया गया। उनके जनाजे में दूरदराज से आए उनके परिजनों सहित कस्बे के सैकड़ों लोग पहुंचे। नमाज के बाद उनका शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed