{"_id":"61b117340f2c7125ce5b3e10","slug":"family-beaten-and-looted-by-car-riders-meerut-news-mrt568220744","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनसे मारपीट हुई, उन ही पर दर्ज कर दिया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनसे मारपीट हुई, उन ही पर दर्ज कर दिया मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद में परिवार से लूट, विरोध करने पर पीटा
मेरठ। गाजियाबाद के कोतवाली नगर क्षेत्र के अर्जुन नगर में कार सवारों ने एक परिवार के साथ सरेराह मारपीट और लूटपाट की। आरोपियों को पकड़ लिया गया और मामला थाने तक पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। आरोपियों में एक युवक एमएलसी का रिश्तेदार बताया गया है। इस मामले में बुधवार को पीड़ित परिवार यहां आईजी रेंज प्रवीण कुमार के कार्यालय में पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
बलराम नगर लोनी निवासी उर्वशी जैन ने बताया कि पांच दिसंबर को उनकी भतीजी श्रद्धा जैन अपने पति साहिल और भाई पुरु जैन के साथ नाना सुभाष छाबड़ा के घर जा रही थी। अर्जुन नगर के पास अचानक काले रंग की स्कार्पियो रुकी। उससे कुछ युवक उतरे। एक युवक ने रिवाल्वर निकाली और श्रद्धा जैन को धमकी देकर अंगूठी उतारने के लिए कहा। साहिल जैसे ही कार से उतरे तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। बाद में पुरु जैन को भी पीटा गया।
इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी ओर से थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बाद में पता चला कि हमलावरों में एक युवक एमएलसी का रिश्तेदार था।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के मुताबिक समझौते का दबाव बनाने की नीयत से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि श्रद्धा, साहिल और पुरु को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आईजी को बताया कि जबरन समझौता करने की धमकी दे रही है। आईजी ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।