फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fakework due to connivance of employees

कर्मचारियों की साठगांठ से फर्जीवाड़ा

Sat, 28 Nov 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fakework due to connivance of employees
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना की अनियमितता के खिलाफ किसानों ने कई बार हंगामा किया। इसके बावजूद संशोधन नहीं होने से किसान गन्ना विकास समिति के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, अब गन्ना समिति का फर्जीवाड़ा सामने आया है। किसानों ने इसकी गन्ना आयुक्त और डीसीओ से शिकायत की। समिति कर्मियों ने सैकड़ों किसानों के नाम पर कई गुना रकबा दर्शाकर ज्यादा पर्ची जारी की रही हैं। गन्ना माफिया इन पर्चियों से सस्ते दाम पर गन्ना खरीदकर मिल पर आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान आए दिन गन्ना समिति मलियाना में समस्याओं को लेकर हंगामा करते रहे हैं। वे विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में विभाग के अफसर आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। गांव बाड़म, सलाहपुर, रोहटा, भदौड़ा, जटपुरा व डालमपुर निवासी किसानों ने डीसीओ से फर्जीवाडे़ की शिकायत कर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मंाग की है। किसान नीरज, जॉनी, लीलू, ओमकार, मोनू प्रधान, सुभाष आदि का कहना है कि गन्ना समिति के सदस्य कई गुना रकबा फीड कराकर अधिक पर्ची ले रहे हैं। गन्ना माफिया ने समिति के सुपरवाइजर से साठगांठ कर रकबा, पर्ची कैलेंडर, बेसिक कोटे में छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा कराया है। ऐसा कई सालों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि किसान नरेंद्र की दौराला गन्ना समिति क्षेत्र में 41 बीघा जमीन है। साठगांठ कर 60 बीघा भूमि दर्शाकर मलियाना गन्ना समिति का सदस्य बनाकर बांड चालू कर दिया है। आरोप है कि इसकी शिकायत समिति सचिव, डीसीओ, उप गन्ना आयुक्त, गन्ना आयुक्त से कर चुके हैं परंतु कार्रवाई नहीं हुई। सहकारी गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह का कहना है कि फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, चेतावनी दी कि यदि गन्ना विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-श्रीपाल सिंह, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed