फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake passport case: NIA team reached Meerut to investigate, preparations to file chargesheet

फर्जी पासपोर्ट मामला: NIA की टीम ने मेरठ पहुंचकर की जांच, चार्जशीट लगाने की तैयारी, पुलिस झाड़ रही पल्ला

Sat, 28 Sep 2024 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Sep 2024 03:05 PM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में एनआईए ने चार्जशीट लगाने की तैयारी कर ली है। वहीं मेरठ पुलिस मामले से पल्ला झाड़ती नजर आ रही है, जबकि दो पुलिसकर्मियों पर साठगांठ का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Fake passport case: NIA team reached Meerut to investigate, preparations to file chargesheet
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गो राहुल कुमार और महेंद्र कुमार के फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने के मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी है। शुक्रवार को एनआईए की टीम कंकरखेड़ा थाने पहुंची और जांच की। कंकरखेड़ा थाने की रिपोर्ट पर ही फर्जी पासपोर्ट बने थे। इस मामले में पुलिस ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान निवासी राहुल कुमार और महेंद्र कुमार के खिलाफ करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU Protest: मेरठ के परतापुर थाने पर 18 घंटे से डटे किसान, भाजपा पर लगाए आरोप, दिल्ली रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और महेंद्र ने लॉरेंस के कहने पर राजस्थान में कई संगीन अपराध को अंजाम दिया है। बीकानेर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो आरोपी फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गए थे। बीकानेर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि दोनों के पासपोर्ट कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी के पते पर बनवाए गए। 

इस मामले में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने सुभाषपुरी में साइबर कैफे और गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के पास कैफे चलाने वाले राजू वैध को गिरफ्तार किया था। राजू ने बताया था कि उसने ही राहुल और महेंद्र के फर्जी आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज तैयार कराकर दोनों का तत्काल में पासपोर्ट आवेदन कराया।

आवेदन के समय राजू ने अपना मोबाइल नंबर भर दिया था। इसी नंबर पर कंकरखेड़ा थाने से फोन करके बिना मौके पर गए ही फर्जी पते का सत्यापन कर दिया था। गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस से लेकर कंकरखेड़ा थाने और लखनऊ तक से फर्जी दस्तावेजों पर मुहर लगती चली गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने राजू वैध को रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed