यूपी: छोटा शकील के शूटर के नाम पर मांगी रंगदारी, फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामनगर में अतीक पुत्र फखरुद्दीन रहता है। कुछ समय पहले उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में वह जेल में बंद है।
परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:45 पर बाइक सवार युवक अतीक के घर के बाहर पहुंचे। इन युवकों ने तीन हवाई फायर दिए और दो लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
दिन निकलते ही गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए। अतीक के परिजनों ने पास ही एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें बाइक सवार दो युवक दिखे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था।
इन युवकों ने ही एक के बाद एक तीन फायर किए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक खुद को छोटा शकील के राइट हैंड शाहीन सैफी के शूटर बता रहे थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।